Move to Jagran APP

बाजपुर में कांग्रेसियों ने मनाया किसान अधिकार दिवस

बाजपुर में कांग्रेस पार्टी ने किसान अधिकार दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 08:34 PM (IST)
बाजपुर में कांग्रेसियों ने मनाया किसान अधिकार दिवस
बाजपुर में कांग्रेसियों ने मनाया किसान अधिकार दिवस

संवाद सहयोगी, बाजपुर : कांग्रेस पार्टी ने किसान अधिकार दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया गया।

loksabha election banner

शनिवार को भगत सिंह चौक के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिवस को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाते हुए मौजूदा भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसान विरोधी नीतियों के चलते भाजपा सरकार बेनकाब हो चुकी है। संसद में किसान विरोधी कानून पास कर सरकार ने देश के किसानों का भविष्य पूंजीपतियों के पास गिरवी रख दिया है। इससे पूर्व दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दर्शन लाल गोयल व संचालन जगतार बाजवा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा बाजवा, सुनील चानना, रेशम यादव, वरुण कपूर, विशेष शर्मा, सौरव नेगी, अमरजीत सिंह, अरुण भारती, तनवीर खां, सादक हुसैन, विकल कुमार, करन सिंह, रोहित सिंह, पूरन सिंह, रवि बरुआ, योगेश सैनी, उदय सिंह, जैदी खां, प्रिस दास, दिवस पांडेय, विपुल शर्मा, नत्था सिंह, राजकिशोर सिंह समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.