कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न
बाजपुर : कर्नाटक में भाजपा गिरने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत ¨सह चौक पर मिष्ठान
बाजपुर : कर्नाटक में भाजपा गिरने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत ¨सह चौक पर मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।
शनिवार की सायं पांच बजे कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर भगत ¨सह चौक पर पहुंचे और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया गया। कहा कि न्यायालय के हस्तक्षेप से न्याय की जीत हुई है। भाजपा दवाब बनाकर जबरदस्ती बिना समर्थन जुटाए सरकार बनाने का प्रयास कर रही थी, जो आज पूरी तरह से विफल हो गई है। उन्होंने कांग्रेस व जेडीएस की मिलकर बनने जा रही सरकार की खुशी में जश्न भी मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामरान खान, जगतार ¨सह बाजवा, सुनील चानना, प्रेम ¨सह यादव, ¨सह स्वरूप भारती, अनिल वाल्मीकि, जैदी खान, रेशम यादव तनवीर खां आदि मौजूद थे।