Move to Jagran APP

रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। रुद्रपुर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 12:04 AM (IST)
रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

जासं, रुद्रपुर : किसान खेती से जुड़े मामलों को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं लेकिन सरकार किसानों का उत्पीड़न करने में जुटी हुई है। किसान विरोधी कृषि कानून के बजाय सरकार किसानों को ही वापस करने में लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद करने की ठान ली है। तीनों कृषि कानूनों के चलते किसान पूंजीपतियों का गुलाम हो जाएगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया गया। कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते, संघर्ष जारी रहेगा।

loksabha election banner

रुद्रपुर के डीडी चौक पर रविवार पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। आंदोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील गाबा ने लाखों किसान दिल्ली जाने वाली सड़कों पर कराह रहे हैं। बीजेपी ने कहा था कि कर्ज माफ नहीं करेंगे और किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। लेकिन उन्होनें किसानों के लिए कुछ नहीं किया। क्रय केंद्रों ने किसानों का धान तक नहीं खरीदा। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों पर क्रूरता से बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, पार्षद मोहन खेड़ा, पार्षद प्रतिनिधि महबूब अंसारी, युकां विधानसभा अध्यक्ष विजय मंडल, चंद्रशेखर ओझा डब्लू, किशोर कुमार, मनीष गोस्वामी, जावेद अख्तर, लवली भाई, राजेश तनेजा, ओंकार सिंह ढिल्लों, भुवन चंद्र, प्रकाश अधिकारी, इमरान अंसारी, मोंटू सिंह, राघव सिंह, राजीव पालीवाल, नितिन सिंह, रवि बिष्ट, राहुल प्रजापति, मनोज दास आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.