Move to Jagran APP

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी यात्रा निकाली

गदरपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Aug 2021 12:15 AM (IST)Updated: Thu, 19 Aug 2021 12:15 AM (IST)
कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी यात्रा निकाली
कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी यात्रा निकाली

जाटी, गदरपुर : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कहा कि जब तक सरकार आम आदमी के बारे में गंभीरता से नहीं सोचेगी, जनता को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर प्रदर्शन करती रहेगी। बुधवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी यात्रा निकाली। यात्रा इंटर कॉलेज से शुरू होकर सकैनिया मोड़, गूलरभोज मोड, मुख्य बाजार से होती हुई गुरुद्वारा सिंह सभा में समाप्त हुई। बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार को जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। भुल्लर ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों से किसानों खेती में लागत दोगुनी हो चुकी है। यात्रा में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर, मोहम्मद आलम, मीना जोशी, सरिता, सुभाष बेहड़, सिद्धार्थ अरोरा, टेक चंद कंबोज, मंगत बत्रा, राजीव ग्रोवर, रामविलास, त्रिलोक मक्कड़ भीमताल आदि शामिल थे। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

loksabha election banner

जासं, रुद्रपुर : रुद्रपुर में भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाटा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कहा कि मोदी सरकार महंगाई कम करने के बजाय बढ़ा रही है। जनता इस बार बहकावे में नहीं आएगी। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व जनता को सब्जबाग दिखाए, सत्ता हाथ आते ही अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। आज लोग परेशान हैं। प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण पांडेय, आकाश, रविन्द्र, सुबोध, रानू आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.