Move to Jagran APP

भाजपा का वर्चस्व टूटा, कांग्रेस के अर्जुन बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,खटीमा: ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चुनाव में भाजपा का वर्च

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:25 PM (IST)
भाजपा का वर्चस्व टूटा, कांग्रेस के अर्जुन बने अध्यक्ष
भाजपा का वर्चस्व टूटा, कांग्रेस के अर्जुन बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,खटीमा: ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चुनाव में भाजपा का वर्चस्व खत्म करते हुए कांग्रेस के अर्जुन सिंह रौतेला एकतरफा मुकाबले में अध्यक्ष व कांग्रेस के समर्थन से बसपा के साहब सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।

loksabha election banner

दुग्ध संघ कार्यालय निर्वाचन अधिकारी विजयनाथ शुक्ल की देखरेख में सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह रौतेला व राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर साहब सिंह व सकत्तर सिंह, यूसीडीएफ प्रतिनिधि सामान्य पर राम पांडे व राधा देवी तथा आरक्षित सीट पर मंजू देवी ने नामांकन कराया। सायं 4 बजे चुनाव मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें डायरेक्टर रीना राना, गोविंद सिंह, दीपा देवी, अर्जुन रौतेला, साहब सिंह व नेत्र सिंह देऊपा ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि पूर्व अध्यक्ष व इसी पद के प्रत्याशी राजवीर सिंह, सकत्तर सिंह, राधा देवी व नामित शीतल सिंह ने मतदान नहीं किया। सायं छह बजे बाद निर्वाचन अधिकारी शुक्ल ने परिणाम घोषित किए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर छह-छह मत प्राप्त कर क्रमश रौतेला व सिंह विजयी रहे। यूसीडीएफ के लिए राम पांडे प्रतिनिधि चुने गए। जबकि मंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। इधर चुनाव परिणाम घोषित होते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयी उम्मीदवारों को फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष राजू जुनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण सक्सेना, जिपंस राम सिंह जेठी, नासिर खान, भूपेंद्र मेहता, दीपक चंद, राजू कुंवर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.