ऊधमसिंह नगर के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों की सुधरेगी दशा
ऊधमसिंह नगर के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधरने के लिए बनाया जा रहा प्रस्ताव।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सीएसआर मद से सुधरनी शुरू हो गई है। डेटाल कंपनी ने 40 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करेगा। विभाग लाभान्वित होने वाले केंद्रों की सूची तैयार कर रहा है।
जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की 10 परियोजनाएं संचालित हैं। जिसमें 2287 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सीएसआर मद में पहले से ही करीब 100 केंद्रों को सुधारने का काम चल रहा है। जबकि कुछ केंद्रों के भवन निर्माण भी प्रगति पर हैं। अब प्लान इंडिया के तहत सिडकुल की डेटाल कंपनी ने सीएसआर मद से आंगनबाड़ी कंद्रों को बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन्होंने विभाग से प्रस्ताव बनवाकर केंद्रों की सूची मांगी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के पास अपना आंगनबाड़ी केंद्र भवन 88 हैं। कंपनी ने 40 केंद्रों के भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, फर्नीचर, खेल सामग्री व अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराने की स्वीकृति ली है। इसमें सितारगंज, खटीमा के केंद्र भी शामिल हैं।
इसके अलावा अन्य केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। जरुरत के आधार पर प्रति केंद्र रुपये खर्च किए जाएंगे। इनकी दशा सुधरने से यहां आने वाले छोटे बच्चों को भी राहत मिलेगी जिससे वह वर्तमान में वंचित रह जाते हैं।
-----------
प्लान इंडिया के तहत डेटाल कंपनी ने 40 आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची मांगी है। उनकी ओर से भवन से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध करा कर हैंडओवर किया जाएगा। केंद्र के आवश्यकता के अनुसार बजट निर्धारण किया गया है। आवश्यकता होगी पूरी की जाएगी। सूची बनाई जा रही है।
- उदय प्रताप सिंह, डीपीओ, ऊधम सिंह नगर