मनमाने हाउस टैक्स के खिलाफ अनशन का एलान
जागरण संवाददाता, किच्छा : मनमाना टैक्स वसूलने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका
जागरण संवाददाता, किच्छा : मनमाना टैक्स वसूलने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने ईओ का घेराव कर मनमाने टैक्स वसूली पर रोक लगाने की मांग की। तहसील तक जुलूस निकाल व तहसीलदार का घेराव कर गुरुवार से अनशन की चेतावनी दी।
मंगलवार दोपहर कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु के नेतृत्व में कार्यकर्ता वार्ड नंबर एक के लोगों के साथ नगर पालिका पहुंचे। अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा का घेराव कर कहा नगर पालिका हाउस टैक्स की मनमानी वसूली कर रही है। जिस व्यक्ति से पूर्व में 75 रुपये टैक्स वसूला गया था उस व्यक्ति को नौ सौ रुपये का नोटिस भेज दिया गया है। जिसको लेकर पनेरु की ईओ के साथ तीखी नोकझोंक हुई। कहा नगर पालिका की मनमानी किसी भी सूरत में नहीं चलने दी जाएगी। बिना निर्वाचित बोर्ड के नगर पालिका को हाउस टैक्स की सुनवाई का कोई हक नहीं है। नगर पालिका से तहसील तक पनेरु के साथ लोगों ने जुलूस निकाल कर तहसीलदार एमएस बिष्ट का घेराव कर गुरुवार से अनशन की चेतावनी दे डाली। इस दौरान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, लियाकत अंसारी मो. अंसारी, ख्याली राम, अर¨वद वर्मा, लक्ष्मी पंत, गंगा श्रीवास्तव, ज्योति कांडपाल, कलावती, आरती गुप्ता, सरस्वती देवी, राममूíत देवी, धनदेई, तारावती आदि मौजूद थे।