डीएलसी दफ्तर पर श्रमिकों की महापंचायत
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों ने डीएलसी दफ्तर परिसर में महा
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों ने डीएलसी दफ्तर परिसर में महापंचायत कर संघर्ष का एलान किया। श्रमिकों की महापंचायत को पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के साथ ही कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु ने भी अपना समर्थन दिया है। फैक्ट्री प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगा श्रमिकों का शोषण बंद करने की मांग की।
बुधवार दोपहर श्रम आयुक्त कार्यालय पर श्रमिकों की महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कर्मचरियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। सिडकुल में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ विभागीय अधिकारी अपनी आंखे बंद करें बैठे हैं। जिसके चलते उनके शोषण को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। उनका दोहन किया जा रहा है। इस दौरान निहारिका ¨सह, मीना नैनवाल, भरत जोशी, नंदन मेहता, रूपा देवी, हेमचंद्र, आनंद ¨सह नेगी, राकेश, दिनेश आदि मौजूद थे।