Move to Jagran APP

ऊधमसिंह नगर में ठंड ने दस साल का रिकार्ड तोड़ा

रुद्रपुर ठंड ने दस साल का रिकार्ड तोड़ा है। गुरुवार को 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:03 AM (IST)
ऊधमसिंह नगर में ठंड ने दस साल का रिकार्ड तोड़ा
ऊधमसिंह नगर में ठंड ने दस साल का रिकार्ड तोड़ा

जासं, रुद्रपुर: तराई में ठंड ने दस साल का रेकार्ड तोड़ा है। गुरुवार को 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो 10 साल में सबसे कम रहा। इससे लोग ठिठुरते नजर आए।बाजार में चहल पहल कम दिखी। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास हाथ सेंकते दिखे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोझ शनिवार को तराई मे बादल छाए रहने व पहाड़ में बूंदाबांदी की संभावना है। तराई शीतलहर से ठिठुरी रही। जिनके जरुरी कार्य थे, वहीं लोग घर से बाहर निकले। दिन भर लोग बिस्तर में दुबके रहे। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों व दुकानों में हीटर के पास लोग हाथ सेंकते दिखे। सड़कों के किनारे अलाव के पास हाथ सेंकते नजर आए। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डाक्टर आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 13.5 व न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जबकि वर्ष, 2011 में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बताया कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और हल्की धूप रहेगी। हालांकि मध्यम कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बना रहेगा। शनिवार को पश्चिमी विक्षोक्ष के कारण तराई में बादल छाए रहेंगे,मगर बारिश नहीं होगी। पहाड़ पर बूंदाबांदी की संभावना है।

loksabha election banner

..

खटीमा में भी सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन

संवाद सहयोगी, खटीमा : सर्द हवाओं के चलने से सीमांत में ठंड ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी। गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

जनवरी माह में एकाध दिन को छोड़कर अधिकांश दिन कोहरा ही छाया रहा। गुरुवार की सुबह जब लोगों ने आंखे खोली तो समूचा क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा एक चौथाई से भी कम रही। इधर, मौसम विभाग के नरेंद्र रौतेला ने बताया कि तापमान में गिरावट जारी है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व अधिकतम 13.5 डिग्री पर जा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस सीजन का अब तक गुरुवार सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.