सितारगंज में खुला सिविल न्यायालय
सितारगंज में गन्ना समिति परिसर में सोमवार को सिविल न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी नाहर ने फीता काटर न्यायालय का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, सितारगंज : गन्ना समिति परिसर में सोमवार को सिविल न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी नाहर ने फीता काट कर न्यायालय का उद्घाटन किया। इस न्यायालय में खटीमा से तीन हजार केस स्थानान्तरित होंगे। जिससे अब वादकारियों को खटीमा नहीं जाना पड़ेगा।
न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगी नाहर ने कहा कि न्यायालय खुलने से क्षेत्र के वादकारियों को कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बार और बेंच में समन्वय बनाया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष व अधिवक्ता हरीश दुबे ने कहा कि न्यायालय न होने से यहां के लोगों को न्याय के लिए खटीमा के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे अब वादकारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के तीन हजार मामलों की फाइल खटीमा न्यायालय से स्थानान्तरित होकर यहां आएगी। इससे पूर्व न्यायालय भवन में पुरोहित ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता एसके त्रिपाठी, एसके सिंह, कमल जिंदल, अमित रस्तोगी, मोहम्मद हनीफ, शबाब खान, दया नंद सिंह, मनोरमा गुप्ता, आसिफ, सुखनिल सिंह, प्रकाश पांडे, प्रकाश डाली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फैजल, मोबीन आदि मौजूद थे।