दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी 'आप'
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव की तैयारिया शुरू कर दी हैं।
संवाद सहयोगी, खटीमा : आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारिया शुरू कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि 2022 में पार्टी का चेहरा राज्य से ही होगा। पार्टी दिल्ली की तर्ज पर ही राज्य में चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में मूलभूत समस्याओं के समाधान में सरकार नाकाम रही है।
रविवार को सितारगंज रोड स्थित बैंक्विट हाल में प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए पार्टी आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में लगन से जुटे रहें। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री डीएस कोटलिया, जिला प्रवक्ता अमन अरोड़ा, नगर अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, अमित जोशी, जीतू फुलारा, विजय गुप्ता, बीडी जोशी, सुखप्रीत भाटिया, दलजीत, डॉ. हुसैन, वंदे हसन, अजहर अंसारी आदि मौजूद थे।