Move to Jagran APP

हत्या के आरोप में चार ससुरालियों पर केस

बाजपुर/रुद्रपुर में मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी में फांसी पर लटकने से विवाहिता की मौत मामले में मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:33 PM (IST)
हत्या के आरोप में चार ससुरालियों पर केस
हत्या के आरोप में चार ससुरालियों पर केस

संवाद सहयोगी, बाजपुर/रुद्रपुर : मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी में फांसी पर लटकने से विवाहिता की मौत मामले में मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर में नामजद पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

prime article banner

नगरपालिका के मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी निवासी माया पत्नी विनोद ने तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी करीब आठ माह पहले मोहल्ले में ही निवासरत सूरज के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति सूरज, ननद लक्ष्मी, जेठ संतराम व जेठानी आदि दहेज में मायके से बुलट बाइक लाने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं इसको लेकर आरती से गाली-गलौज व मारपीट करते रहते। बुधवार को आरती ने अपने पिता से मोबाइल पर बात करके पति व अन्य ससुरालियों द्वारा बाइक के लिए उसके साथ मारपीट करने की जानकारी दी थी। उसने अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। तहरीर में आरोपितों पर बेटी को फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद पति सूरज, ननद लक्ष्मी, जेठ संतराम व जेठानी के खिलाफ धारा 304, 504, 506 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ससुरालियों पर पिटाई कर घर से निकालने का आरोप

जासं, रुद्रपुर : पति की मौत के बाद ससुराली महिला का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने चौकी पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रीत विहार निवासी ममता पुत्री राधे श्याम ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी सचिन प्रकाश से हुई थी। उसके मायके वालों ने बाइक और जेवरात भी दिए थे। इस बीच उसका एक पुत्र भी हुआ। बताया कि 27 अप्रैल 2021 को उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद से ही उसके सास, ससुर, देवर, जेठ समेत अन्य ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। रोजाना ही उससे गालीगलौज और उसकी पिटाई करते थे। साथ ही उन्होंने बिना उसे बताए ही दहेज में आई बाइक भी बेच दी। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके जेवरात भी छीन लिए। विरोध करने पर उन्होंने उसकी लाठी डंडों से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई। बाद में ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.