Move to Jagran APP

नवीन मंडी स्थल में कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण

गदरपुर में नवीन मंडी में निर्माण कार्यो के निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 06:18 PM (IST)
नवीन मंडी स्थल में कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण
नवीन मंडी स्थल में कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, गदरपुर : नवीन मंडी में निर्माण कार्यो के निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी थी, अगर हम सभी पौधारोपण करें तो हमें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

loksabha election banner

मंगलवार को महाप्रबंधक प्रशासन परितोष वर्मा ने कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय को बताया कि पहले फेस में 76 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। दूसरी फेस में 24 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री पांडेय ने कहा कि अगले साल सितंबर से पूर्व कार्य पूरा हो जाना चाहिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश धीक के साथ संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश घीक ने कहा कि उत्तराखंड में मंडी शुल्क दो रुपये जबकि उत्तर प्रदेश में डेढ़ रुपये शुल्क लिया जाता है। उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी शुल्क निर्धारित करने को कहा। इस पर कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने कृषि मंत्री से बात करने की बात कही। व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय से मांग की जिस तरह हरियाणा और पंजाब में आढ़तियों से सरकार धान की खरीद करती है उसी तरह उत्तरराखंड में मंडियों से सरकार आढ़तियों से खरीद करें। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि केंद्र सरकार नवीन अनाज मंडी के लिए 33 करोड रुपये दे रही है। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अरोरा, भाजपा नेता अशोक हुड़िया, राजेश अग्रवाल, टीकम खेड़ा, विजय भुड्डी, धर्मचंद खेड़ा, अनिल गगनेजा, कृष्ण लाल सुधा, अशोक धीर, मनदीप सिंह, गौरव गुंबर, विकास कुकरेजा, उपप्रबंधक तकनीकी दिनेश खरे, सचिव कैलाश शर्मा, सहायक अभियंता सुभाष यादव मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.