Move to Jagran APP

भारत बंद के समर्थन में आए व्यापारिक व सामाजिक संगठन

तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठन आ गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 05:46 PM (IST)
भारत बंद के समर्थन में आए व्यापारिक व सामाजिक संगठन
भारत बंद के समर्थन में आए व्यापारिक व सामाजिक संगठन

संवाद सहयोगी, बाजपुर : तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठन आ गए हैं। इसे लेकर भाकियू की बैठक में बंद को सफल बनाने के लिए गहन मंथन कर अनेक निर्णय लिए गए।

loksabha election banner

शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक संगठनों के साथ बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 27 सितंबर की सुबह छह से शाम चार बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए व्यापारी भाइयों से अनुरोध किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि दुकान बंद नहीं करने वाले व्यापारियों का किसान सामाजिक बहिष्कार करेंगे और कोई भी किसान इनकी दुकान से सामान नहीं खरीदेगा। बैठक में दोराहा के निकट टेंट लगाकर हाईवे पर धरना-प्रदर्शन करने, शिक्षण संस्थान, बैंक, राइस मिलें, क्रशर आदि को भी बंद करवाने की बात पर सहमति बनी। बंद को नगर कांग्रेस कमेटी, ट्रक यूनियन, व्यापार मंडल बाजपुर, बरहैनी, बेरिया दौलत तथा ई-रिक्शा यूनियन आदि समर्थन देंगे। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा, बाजपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश रॉय खुल्लर, बरहैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, बेरिया दौलत व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्नी, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, भाकियू युवा विग के ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह निज्जर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बेदी, भूपेंद्र कौर बेदी, लियाकत अली, विक्की रंधावा, जनकवि बल्ली सिंह चीमा, अवतार सिंह, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह साबू, संगठनमंत्री ऋषभ सिघल, युवा व्यापारी नेता जितेंद्र यादव, बिजेंद्र सिंह डोगरा मौजूद थे।

........

व्यापारियों ने किया बंद का समर्थन

जासं, रुद्रपुर : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी व जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंस पाल व कोषाध्यक्ष विनीत जैन ने कहा कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसान मोर्चा जनपद ऊधम सिंह नगर के पदाधिकारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से भारत बंद को लेकर सहयोग मांगा है। इसलिए तय किया गया है कि व्यापार मंडल मोर्चा के भारत बंद का समर्थन देगा।

.........

किसानों ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, खटीमा : एमएसपी पर काूनन बनाने एवं कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर 27 सितंबर को होने वाले देशव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए किसानों ने कमर कस ली है। इसको लेकर उन्होंने बैठक कर रणनीति बनाई।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जुड़े किसानों की शुक्रवार को मुडेली व चारुबेटा गांव में बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर उतारु है। लंबे समय से किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित है। परंतु सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। मजबूर होकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देश व्यापी बंद का एलान किया है। इस दौरान क्षेत्र में एक अक्टूबर से प्रत्येक दशा में धान क्रय केंद्र संचालित किए जाने की भी मांग उठाई। साथ ही गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति कुंतल किए जाने की मांग की। इस मौके पर किसान नेता प्रकाश तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, गुरविंदर सिंह, दिनेश सिंह, नानक सिंह, अमर सिंह, राजवीर सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह, चरनजीत सिंह, रमेश सिंह, पूरन सिंह, हरनंदन सिंह, रघुनाथ सिंह, दान सिंह, किशोर सिंह, रामअवतार सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.