Move to Jagran APP

बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले से भड़के भाजपा कार्यकर्ता

रुद्रपुर में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ तराई के भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 04:45 PM (IST)
बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले से भड़के भाजपा कार्यकर्ता
बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले से भड़के भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ तराई के भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम का सौंपकर पश्चिम बंगाल में अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। साथ ही कहा कि इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं जाएगी।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को ज्ञापन एडीएम उत्तम सिंह चौहान को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की संकट घड़ी में जहां मानव समाज एक-दूसरे की जान बचाने में लगा है। वहीं बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या करने में तुले हुए हैं। उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। उनके घरों और दफ्तरों में आगजनी कर रहे हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। कई कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया है। भाजपा के कार्यालयों में तोड़फोड़ की घटनाएं एवं आगजनी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। यह लोकतंत्र का काला अध्याय तृणमूल कांग्रेस बंगाल में लिख रही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र का अपमान है। शिव अरोरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गुंडागर्दी करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, रुद्रपुर उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा, अमित नारंग, ललित मिगलानी, राकेश सिंह, सुशील यादव, विकास शर्मा, महावीर कश्यप, धर्मपाल कोली, सुदर्शन विश्वास, हरीश भट्ट, नमन चावला, धर्मेंद्र आर्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.