भाजपा ही करेगी प्रदेश का नेतृत्व : विधायक
ाटीमा में प्रदेश का नेतृत्व फिर भाजपा सरकार के ही हाथों में होगा।
संवाद सहयोगी, खटीमा: प्रदेश का नेतृत्व फिर भाजपा सरकार के ही हाथों में होगा। युवाओं के दम पर ही भाजपा का परचम लहरेगा।
यह बातें विधायक पुष्कर सिंह धामी ने दर्जनों नए कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में गुरुवार को विधायक धामी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर पंकज कश्यप, संदीप कुमार, रोहित भारती समेत एक दर्जन युवाओं ने आप व कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान विधायक धामी ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन व सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने की भी अपील की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, मुकेश कुमार, सचिन डोरा, एसबी तिवारी, पावस गुप्ता, अजय साहनी आदि मौजूद थे।