Move to Jagran APP

ऊधम सिंह नगर जिले में भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम का जताया आभार

गदरपुर में मुख्यमंत्री के 28 रुपये प्रति क्विटल गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भाजपा किसान मोर्चा ने मिष्ठन्न बांटा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 11:43 PM (IST)
ऊधम सिंह नगर जिले में भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम का जताया आभार
ऊधम सिंह नगर जिले में भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम का जताया आभार

संसू, गदरपुर : मुख्यमंत्री के 28 रुपये प्रति क्विटल गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भाजपा किसान मोर्चा ने मिष्ठान्न बांट खुशी जताई। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की चिता करते हैं। इससे पूर्व किसी भी मुख्यमंत्री ने गन्ने के रेट इतना अधिक नहीं बढ़ाए।

loksabha election banner

मंगलवार को मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजपुर फतेहगंज में सीएम का आभार जताया। गुंबर ने कहा 19 वर्षों में पहली बार गन्ने का रेट 327 से 355 किया गया है। किसान गन्ने की फसल लगाना छोड़ चुके थे। अब वे इसमें फिर रुचि लेंगे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान लाखन सिंह, रजनी सैनी, मनोहर प्रकाश, मदनलाल, प्रीतम सिंह, चरण सिंह, हरिचंद सिंह, होरी सिंह, पूरन सिंह, राजकुमार, महेंद्र सिंह, बिशन सिंह, हीरा सिंह, मान सिंह ,अतुल सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद थे।

-----------

किसानों की शिकायतों को बना कंट्रोल रूम

जासं, काशीपुर : प्रदेश में गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के उद्देश्य से उत्तराखंड गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। गन्ना कृषकों की शिकायतों के निराकरण के लिए प्रचार एवं जन संपर्क अधिकारी नीलेश कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त हंसा दत्त पाडे ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 में पर्ची निर्गमन की वर्तमान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नियमानुसार निर्देश दिए हैं। पर्चियां एसएमएस के माध्यम से गन्ना कृषकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएंगी। आयुक्त ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर गन्ना क्रय/तौल केंद्रों में घटतौली रोकने तथा अन्य अनियमितताओं पर नियंत्रण के लिए चीनी मिल क्षेत्रवार तथा मुख्यालय स्तर पर जांच कमेटी बनी है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.