विकास कार्यो की गति थमने नहीं दे देगी भाजपा सरकार : ठुकराल
विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार विकास की गति थमने नहीं देगी।
जागरण संवाददाता,रुद्रपुर : विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुक्रवार को राज्य वित्त योजना के अंतर्गत ग्राम सभा कीरतपुर में पंचायत घर पर सीसी टायल्स फ्लोर निर्माण का लोकार्पण किया। कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी जाएगी। क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए प्रदेश को चहुंमुखी विकास की ओर आगे ले जा रही है। विकास की योजनाओं को दूरगामी सोच के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, ग्राम प्रधान निर्मला सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, गिरधर सिंह, अजय सिंह, आशीष यादव, मोंटी यादव, सन्नी गुप्ता, सरवन गुप्ता, अनिल भारद्वाज, राकेश चौधरी, अरुण कुमार, आशीष कुमार, शिवम सिंह, गोपाल सिंह, जान्टी यादव, साधुशरण सिंह, दीपक सिंह, कन्हैया लाल, दीन दयाल मिश्रा, अरविदर चीमा, राजा राम चौधरी, पवन कुमार, निखिल चौधरी आदि मौजूद थे।
------------
दुर्गा पूजा उत्सव का विधिवत शुभारंभ
जासं, रुद्रपुर : रम्पुरा वार्ड नंबर 21 स्थित काली मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव का विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की पूजा अराधना से सभी कष्ट दूर होते हैं। नवरात्र पर्व बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को आत्मसात करने का पर्व है। कोरोना संकट के कारण दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य रूप में आयोजित किये जा रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को संयम बरतने की आवश्यकता है। इस मौके पर भाजपा नेता विपिन शर्मा बिट्टू, बंटी कोली, आनन्द शर्मा, नंदू वर्मन, विनोद वर्मन, राजेश, गोविद वर्मन, उत्तम वर्मन, कमल सैनी, डा. गौतम मंडल, विधु दास, जीवन वर्मन, परमेश्वर वर्मन, राकेश अधिकारी, राकेश पाल, विनोद देवनाथ, अशोक गुप्ता, राहुल आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।