बेहड़ ने किच्छा में पार्टी के लिए मांगा समर्थन
किच्छा मेंकांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई बेलगाम हो गई है।
जागरण संवाददाता, किच्छा :
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा शासन में बेलगाम महंगाई से जनता त्रस्त है। जनता कांग्रेस के तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है।
रविवार सुबह प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गांव-गांव कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम वीरुनगला में प्रवास के दौरान बेहड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से चुनाव जिताने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रमेश तिवारी गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजर सिंह, बबलू चौधरी, परमजीत सिंह पम्मी, सुनील ठाकुर,गुरचरण सिंह बब्बू, राजेंदर सिंह प्रधान, हरविदर सिंह मोंटी, मनवीर सिंह, विनोद पन्त, ओमप्रकाश गंगवार, गणेश गंगवार, ओमप्रकाश दुआ आदि मौजूद थे। गदरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
संसू, गदरपुर: गांव-गांव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम रामबाग में श्रमदान किया। कहा कि 2022 में कांग्रेस सत्ता में पूर्ण बहुमत से लौटेगी। इस मौके पर तारक बाछाड, जय राम, कैलाश तिवारी, कन्हैया सिंह, माया राय, रीना घोष, श्रीपद राय, अमित विश्वास, रीना राय आदि मौजूद थे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने सुनीं समस्या
जागरण संवाददाता, सितारगंज : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार गोविदनगर व शक्तिफार्म का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं पर ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श कर निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर गिरीश चंद्र तिवारी, दीपिका, अनीता, बिजली, शांति, चंपा, राखी, रोशनी, अनिता, राय, गंगा राय, पार्वती देवी, जमुना, अंजू आदि उपस्थित रहे।