अखिल भारतीय कुश्ती में बलजीत ने जीता कांस्य
संवाद सहयोगी, खटीमा : अखिल भारतीय सिविल कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह क
संवाद सहयोगी, खटीमा : अखिल भारतीय सिविल कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह कांस्य पदक जीतकर विभाग को गौरवान्वित किया है।
चंड़ीगढ़ के स्पोर्ट्स सेक्टर 42 में 14 से 18 मार्च तक अखिल भारतीय सिविल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी सिंह ने 86 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं। पदक जीतकर वापस लौटने पर सहकर्मियों ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रभारी आबकारी अधिकारी ब्रजेश कुमार गौतम, महिपाल सिंह नेगी, श्रवण कुमार, बलजीत सिंह, सुनीता रानी, पारसनाथ, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे। इधर आबकारी आयुक्त डीके षणमुगम, संयुक्त आयुक्त पीके पंत, विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्ता विधायक डॉ.प्रेम सिंह राणा, पीएस चौहान, आलोक कुमार शाह, शिव कुमार कांबोज, शिवेंद्र कुमार, गुरबक्श सिंह, विनयशंकर पांडे, अनुज अग्रवाल, सुमन पाल, महेश चंद्र कौशिबा आदि ने शुभकामनाएं दी।