Move to Jagran APP

बजाज ने किच्छा में गढ़ दिए नए समीकरण

दिग्गजों के चक्रव्यूह संरचना को भेद कर राजकुमार बजाज ने व्यापार मंडल का चुनाव जीता। किच्छा में गढ़ा नया समीकरण।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 12:06 AM (IST)
बजाज ने किच्छा में गढ़ दिए नए समीकरण
बजाज ने किच्छा में गढ़ दिए नए समीकरण

जागरण संवाददाता, किच्छा : दिग्गजों के चक्रव्यूह संरचना को भेद कर राजकुमार बजाज ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पद हासिल कर नए समीकरणों को जन्म दे दिया है। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलने की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

loksabha election banner

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की राजनीति में लंबे समय से संघर्ष करने वाले राजकुमार बजाज ने जब अध्यक्ष पद पर ताल ठोकी तो उनके साथ कोई बड़ा चेहरा नहीं था। प्रतिद्धंदी प्रत्याशी गुलशन सिधी के साथ नगर के दिग्गज लगे थे। भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज नगर के उद्योगपति भी शामिल थे। राजकुमार के साथ बड़े चेहरे के रूप में कोई खुल कर सामने नहीं आया। लेकिन 10 वर्ष तक व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष पद पर रहते हुए उनकी सेवा ही उनकी पहचान बनी। दोनों प्रत्याशी दमदार तरीके से लड़े तो दो अन्य प्रत्याशी ओम अग्रवाल व इम्तयाज अहमद टिक नहीं पाए।

मतगणना के दौरान अध्यक्ष बने राजकुमार बजाज व दूसरे स्थान पर रहे गुलशन सिधी आखिरी दम तक लड़ते दिखाई दिए। जिसके चलते दो बार मतगणना करवानी पड़ी। पहली मतगणना में जहां जीत 12 मत से हुई तो दूसरी मतगणना में अंतर 11 मतों का रह गया। व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए नगर से पूरी नगर पालिका क्षेत्र तक लगभग पहुंचा दिया गया। जिससे मतदाता संख्या ढाई हजार का आंकड़ा पार कर गई थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए हुआ घमासान अपनी दास्तान लिख चुका है। देखना है इसका कितना असर विधानसभा चुनाव में दिखा किसकी राह आसान करता है।

......

व्यापार मंडल से पालिकाध्यक्ष का सफर तय कर व्यापारियों में पैदा की आस

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. महेंद्र चावला ने अध्यक्ष बनने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष का सफर तय कर स्थानीय नेताओं के अंदर एक आस पैदा कर दी थी। परिणाम स्वरुप अब व्यापार मंडल चुनाव पर सबकी नजर रहती है। व्यापारियों के इस चुनाव में पद को लेकर आगे और घमासान हो इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.