स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
किच्छा : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समाजसेवी छ
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM (IST)
किच्छा : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समाजसेवी छोटे लाल कोली पे राज्य स्थापना के लिए आंदोलनकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य बाजार स्थित कार्यालय पर स्वागत के दौरान छोटे लाल कोली ने आनंद बिष्ट को सम्मानित करते हुए कहा राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के जुनून का परिणाम आज उत्तराखंड राज्य अपनी प्रगति की गाथा लिख रहा है। इस दौरान ठा. सन्तोष सिह, सच्चिदानंद दूबे, शिब्बू सक्सेना, प्रेम कोली, आरिफ अहमद, तेजपाल, अनूप सक्सेना, फरीद अहमद, सुभाष कोली, राजा अंसारी आदि थे। जासं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें