Move to Jagran APP

दरऊ में गोवंश संरक्षण स्क्वाड पर हमला, उप निरीक्षक घायल

दरऊ में गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर परिवार के लोगों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM (IST)
दरऊ में गोवंश संरक्षण स्क्वाड पर हमला, उप निरीक्षक घायल
दरऊ में गोवंश संरक्षण स्क्वाड पर हमला, उप निरीक्षक घायल

जागरण संवाददाता, किच्छा : दरऊ में गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान सिर में चोट लगने से उप निरीक्षक अंबी राम आर्य घायल हो गए। उनको सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो महिलाएं फरार हो गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

prime article banner

सूचना पर गोवंश संरक्षण स्कवाड प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने किच्छा पुलिस के सहयोग से दरऊ में मो. सईद कुरैशी के घर दबिश दी। पुलिस ने मो. सईद कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी, लईक अहमद कुरैशी पुत्र मो. सईद कुरैशी को गोवंशीय पशुओं की खालों के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। घर के अन्य सदस्य व महिलाएं उनको छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गई। इस दौरान एसआइ अंबी राम आर्य के सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा। महिला पुलिस कर्मियों ने शबाना पत्नी रईस अहमद, किश्वरी पत्नी मो. सईद को दबोच लिया। जबकि इमराना पुत्री मो. सईद, नाजरीन पुत्री मो. सईद फरार हो गए। घायल अंबी राम आर्य को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस ह्यांकी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बरामद की गई खालें गोवंशीय पशुओं की होने की पुष्टि की। पुलिस ने गोवंश संरक्षण स्कवाड प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम सहित पुलिस टीम पर हमले के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.