रोड शो के जरिये अजय भट्ट ने मांगा समर्थन
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकी। जिले में कई जगहों पर रोड शो किए।
जेएनएन, रुद्रपुर : भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकी। ऊधमसिंह नगर में रोड शो के जरिये मतदाताओं से समर्थन मांगा। अलग-अलग विधानसभाओं में विधायकों ने उनका स्वागत किया और लोगों से उन्हें जिताने की अपील भ की।
प्रत्याशी अजय भट्ट सुबह खटीमा पहुंचे। वहां से नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर होते हुए काशीपुर पहुंचे। उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। भट्ट ने कहा कि देश में मोदी की जबरदस्त लहर है। हम राज्य में पांचों सीटें जीत रहे हैं। मोदी को लेकर लोगों में उत्साह है। इस दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। रुद्रपुर में मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, संजय, तरूण दत्ता समेत तमाम लोग शामिल रहे। किच्छा में भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के समय में देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। बाइक रैली संयोजक व सह संयोजक युवा मोर्चा कुमाऊं मंडल विवेकदीप सिंह के साथ पांच सौ से अधिक बाइक के साथ रोड शो का पुलभट्टा में स्वागत किया। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, वरिष्ठ नेता कुंदन लाल खुराना, विधानसभा संयोजक धर्मराज जायसवाल, दिनेश भाटिया, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, लता सिंह, शशि शुक्ला, दया डसीला, रेणुका चौधरी, भूपेंद्र राय आदि मौजूद थे। लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी ने पूरी ताकत लगाकर रोड शो किया। गदरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय समर्थकों के साथ प्रत्याशी के संग खुली जीप में निकले। दौरान जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, अंजु भुड्डी रविंद्र बजाज, गुंजन सुखिजा, संतोष गुप्ता, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। खटीमा में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्घांजलि देने के बाद रोड शो शुरु किया। इस दौरान विधायक पुष्कर सिंह धामी, अमित पांडे, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, गणेश ठकुराठी, देवेंद्र कन्याल, गोपाल बोरा आदि शामिल रहे।