Move to Jagran APP

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौत

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:15 AM (IST)
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौत
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौत

जासं, काशीपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

जिला मुरादाबाद ग्राम पतियानंगला अलीगंज निवासी 28 वर्षीय सरिता चौधरी पत्नी सतीश सिंह चौधरी का सात वर्षीय इकलौता बेटा दक्ष घर से लगभग दो किमी दूर अपनी ननिहाल ग्राम बिलावाला (यूपी) में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार को दक्ष का जन्मदिन होने के कारण मां सरिता चौधरी अपने पति सतीश सिंह के साथ बेटे को लेने बाइक से मायके जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने सरिता चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति को भर्ती कर लिया। उधर, घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सरिता के भाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया सरिता की शादी उन्होंने वर्ष 2012 में की थी। दक्ष उनका इकलौता बेटा है। जिसका आज जन्मदिन होने पर उसकी बहन व बहनोई भांजे को लेने घर आ रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर सपा नेता अवतार सिंह समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जहां आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.