स्ट्रांग मेन-वूमेन चैंपियनशिप में 96 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जागरण संवाददाता, काशीपुर : देश के विभिन्न राज्यों से काशीपुर पहुंचे 96 पुरुष व महिला खिला
जागरण संवाददाता, काशीपुर : देश के विभिन्न राज्यों से काशीपुर पहुंचे 96 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने इंडियाज स्ट्रांगेस्ट मेन एवं वुमेन प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। पहले दिन तीन राउंड खेले गए। जिसमें से खिलाड़ियों को सलेक्ट किया गया।
स्ट्रांगमेन फेडरेशन इंडिया के तत्वाधान में रविवार को रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में इंडियाज स्ट्रांगेस्ट मेन एवं वूमेन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 96 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में फारमर बाल्व, सेंड बैग कैरी, टायर फिलिप, टायर डेड लिफ्ट और लांग प्रेस आदि पड़ाव को रखा गया। इसमें पांच राउंड खेले जाने हैं। पहले दिन तीन राउंड कराए गए। जिसमें खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 80, 90, 120 किलोग्राम व महिला वर्ग में 53, 65 व इससे अधिक किलोग्राम के ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यतीश ने भी प्रतिभाग किया है। सीईओ अर्जुन गुलाटी ने बताया कि प्रत्येक ग्रुप में प्रथम आने वाले का अमेरिका के ओहायो में एक से तीन मार्च तक व आस्ट्रेलिया के सिडनी में 13 से 15 मार्च तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्ट्रांगेस्ट मेन एवं वूमेन चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा। इस मौके पर बल¨वदर ¨सह, बलदेव ¨सह, फैय्याज अहमद, अब्दुल कादिर आदि मौजूद थे।