केंद्रों पर 7168 क्विंटल धान की तौल
सितारगंज में सितारगंज के सरकारी कांटों पर रविवार को तौल की गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 12:14 AM (IST)
जासं, सितारगंज : सितारगंज के सरकारी कांटों पर रविवार को तौल की गई। एसएमओ ओम नारायण मिश्रा ने कहा कि किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए डीएम ने तौल करने के आदेश दिये हैं। इसके अनुपालन में एसएमओ के कांटे समेत सितारगंज ब्लाक के सभी 40 कांटों में तौल की गई। मिश्रा ने खाद्य विपणन विभाग के दो तौल केंद्रों पर बिते 17 अक्टूबर तक कुल 7168 क्विंटल धान की तौल की जाने की जानकारी दी। वहीं उन्होंने किसानों से क्रय किए गए धान की भुगतान के लिए सरकार से मिले एक करोड़ रुपये में से अब तक 70 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किए जाने की भी बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें