जागरण संवाददाता, काशीपुर : पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाकर लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 60 लोगों को दबोच लिया। इस दौरान बेवजह सड़कों पर फर्राटा भर रही 48 बाइकों और तीन कार को भी सीज कर दिया। पकड़े गये लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बुधवार की देर शाम एसएसपी के निर्देश पर सीओ मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने कई स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स देकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लघंन करते 60 लोगों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, व 51 ख आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया, जिन्हें देर रात जमानत दे दी गई। वहीं पुलिस ने 48 बाइक और तीन कार सीज करने के साथ ही बिना मास्क पहने घूम रहे पांच लोगों का भी चालान किया। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। शाम सात बजे के बाद बेवजह सड़कों पर घूमने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधमसिंह नगर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे