42 दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्घ की हुई मौत
42 दिन पूर्व सितारगंज मार्ग बानूसी के पास हुई मार्ग दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, खटीमा : 42 दिन पूर्व सितारगंज मार्ग बानूसी के पास हुई मार्ग दुर्घटना में घायल हुए वृद्घ की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
पिथौरागढ़ जनपद के कलानीछीना के 62 वर्षीय हयात सिंह पोखरिया बानूसी गांव में अपनी बेटी के घर आए हुए थे। 11 फरवरी को पैदल खटीमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सितारगंज रोड पर मैदा मिल बानूसी के पास अज्ञात नैनो कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनका बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि इस मामले में कार चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।