सितारगंज में जब्त की तीस किग्रा पॉलीथिन
सितारगंज नगरपालिका प्रशासन ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों से
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM (IST)
सितारगंज: नगरपालिका प्रशासन ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों से तीस किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। साथ 3800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को पुलिस टीम को साथ लेकर कई दुकानों में छापामारी की। पालिका के सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि इस दौरान दुकानों से 30 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। अभियान में नगरपालिका ईओ शेखर चंद्र जोशी, एसआई शंकर सिंह रावत, मोहित चंद आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें