यूएसनगर के 29 क्रशरों का ई-रवन्ना रोका
बाजपुर खान विभाग ने ऊधम सिंह नगर के क्रशर संचालकों को तगड़ा झटका दिया है। कुल 29
बाजपुर: खान विभाग ने ऊधम सिंह नगर के क्रशर संचालकों को तगड़ा झटका दिया है। कुल 29 क्रशरों के ई-रवन्ना यानी निकासी पर रोक लगा दी गई है। अवैध भंडारण व लाइसेंस रिन्यूवल नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि एक क्रशर संचालक ने हाई कोर्ट से स्टे आर्डर हासिल कर लिया है। संभावना है सभी क्रशर स्वामी जल्द न्यायालय की शरण में जा सकते हैं।
खनन निदेशक मेहरबान सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में सबसे अधिक बाजपुर के 19 स्टोन क्रशर शामिल है। वहीं काशीपुर के छह व किच्छा के चार स्टोन शामिल हैं। सितारगंज के एक संचालक द्वारा स्थगन आदेश हासिल किया गया है। बता दें कि जनपद के 29 क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जिला खनन अधिकारी की सूची के मुताबिक किए गए हैं। वहीं इस आदेश से जिले में खनन कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा। वहीं क्रशर संचालकों का कहना है कि वसूली के आदेश न्यायालय में विचाराधीन है। बगैर निस्तारण के कार्रवाई करना गलत है।