तेज आवाज वाली 15 बाइकें सीज
खटीमा : पुलिस ने तेज आवाज करने वाली बाइकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत अब
खटीमा : पुलिस ने तेज आवाज करने वाली बाइकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत अब तक रेटों साइलेंसर लगी 15 बाइक सीज की जा चुकी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे बाइक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पटाखे व बंदूक की फायर जैसी तेज आवाज वाली बाइकों से महिलाओं व बुजुर्गो के साथ आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों ने इस बावत पुलिस से शिकायत भी की थी। इसी को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ऐसी बाइकों को खोजकर सीज किया जा रहा है। अब तक 15 बाइकें सीज की जा चुकी हैं। आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बाइक मैकेनिकों की भी तलाश की जा रही है। जो इस तरह के साइलेंसर बाइकों में लगाते हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। संस।