पांच गांव सड़क से जुड़े, पांच को इंतजार
लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2020-21 में दस गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
महराजगंज: सदर तहसील के भैंसा गांव से होकर गुजरने वाली देवरिया शाखा नहर पर बने पुल की रेलिग टूटने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। यह स्थिति कई वर्षों से अधिक समय से नासूर बनी हैं। इसके कारण छोटी-मोटी कई दुर्घटनाएं भी पूर्व में हो चूकी हैं। पुल नीचे की तरफ धंस भी गया है। इसी मार्ग से भैंसा गांव सहित दुर्गावती देवी इंटर कालेज के बच्चे प्राथमिक विद्यालय और इंटर कालेज में पढ़ने भी जाते हैं। यह पुल दर्जनों गांवों के लोगों के लिए कम समय में नहर पार कर जीएम मार्ग पर पहुंचने का सुगम मार्ग हैं। इस मामले पर भैंसा गांव सहित क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को पत्र लिखकर इस पुल की रेलिग बनवाने की मांग की है। टूटी हुई रेलिग को प्रशासन और जनप्रतिनिधि नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीण आचार्य लोकनाथ तिवारी, उदयभान तिवारी, उपेंद्र मिश्र, जितेंद्र मिश्र, शिवेंद्र साहनी, विनोद तिवारी,घरभरन, झिनकू साहनी,अंगद कन्नौजिया,पवन साहनी, शंभू, पतरु,रेखई आदि ने प्रशासन से इस पुल की रेलिग बनवाने की मांग की।