चंबा में जाम बना मुसीबत, लोग परेशान
त्योहारों का सीजन आते ही नगर क्षेत्र चंबा फिर जाम की समस्या से जूझने लगा है।
महराजगंज: दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कालेज चौक बाजार में शुक्रवार को कृषि क्षेत्र की स्वर्णिम संभावनाएं पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गोविवि के कुलपति प्रोफ़ेसर राजेश सिंह ने कहा कि बेरोजगारी को कृषि की अपार संभावनाओं के साथ जोड़कर युवा अपना स्वर्णित इतिहास लिख सकते हैं। जरूरत है तो सिर्फ मेहनत और लगन की। उन्होंने कहा कि खेती के कई विधा हैं जिसके माध्यम से कम लागत में अधिक आय अर्जित किया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञ व उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक सलाहकार डा. के.वी. राजू ने किसानों को कृषि में आधुनिकता, फसल चक्र में परिवर्तन ,नवोदित व संशोधित बीज, अगेती फसलों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग से यहां की उपजाऊ मृदा और जल संसाधन का समुचित लाभ के साथ किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा।
इसके पूर्व गोष्ठी की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के डा. प्रदीप कुमार राव, प्रधानाचार्य डा. हरिद्र यादव, डा. बी एन सिंह आदि उपस्थित रहे।