कैम्प्टीफॉल की छोटी झील की नहीं ली जा रही सुध
संवाद सूत्र, नैनबाग: पर्यटक स्थल कैम्प्टीफॉल की छोटी झील की सुध नहीं ली जा रही है। झील में मलबा और
संवाद सूत्र, नैनबाग: पर्यटक स्थल कैम्प्टीफॉल की छोटी झील की सुध नहीं ली जा रही है। झील में मलबा और पत्थर गिरने से झील की स्थिति खराब हो गई है। छह साल बाद भी झील की स्थिति नहीं सुधरी है, जिस कारण पर्यटक झील का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं।
जौनपुर ब्लॉक के अंतर्गत पर्यटक स्थल कैम्पटीफॉल की छोटी झील में वर्ष 2013 में आई आपदा के चलते मलबा और पत्थर भर गए, तब से अब तक झील से इन्हें नहीं हटाया गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक झील देखने आते हैं, लेकिन झील की स्थिति खराब होने से पर्यटक इसका लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। व्यापार मंडल ने शासन-प्रशासन से झील को साफ कराने की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुंदर ¨सह रावत, रमेश नौटियाल, शालिकराम, विजेन्द्र ¨सह का कहना कि वह लंबे समय से झील के सुधारीकरण की मांग कर हे हैं। झील का मलबा और पत्थर नहीं हटाए जाने से यह पर्यटकों के लिए भी खतरा बना हुआ है। पूर्व में मैंने भी कैम्प्टीफाल का निरीक्षण किया था। उस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए थे। यदि अभी इसमें कमी रह गई होगी तो मार्च तक उसे पूरा कराया जाएगा।
सोना सजवाण, अध्यक्ष जिला पंचायत