नपं कीर्तिनगर की डिजीटल मैपिग
कीर्तिनगर चारधाम यात्रा मार्ग में अहम पड़ाव कीर्तिनगर में अब यात्रियों के लिए हर तरह की जान
कीर्तिनगर: चारधाम यात्रा मार्ग में अहम पड़ाव कीर्तिनगर में अब यात्रियों के लिए हर तरह की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। नगर पंचायत कीर्तिनगर पूरे निकाय क्षेत्र की डिजीटल मैपिग करा रहा है। इसके बाद कीर्तिनगर में किसी भी तरह की सार्वजनिक स्थल या संस्थान की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।
सोमवार को कीर्तिनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष कैलाशी देवी ने डिजीटल मैपिग के लिए सर्वे की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि देहरादून की उज्वल विकास समिति के सहयोग से कीर्तिनगर क्षेत्र की डिजीटल मैपिग कराई जा रही है। इससे यात्रा के दौरान अगर किसी पर्यटक केा किसी क्षेत्र, अस्पताल, पेट्रोल पंप या होटल की जानकारी चाहिए तो उसे बाजार में नहीं भटकना पड़ेगा। वह आसानी से ऑनलाइन की किसी भी स्थान के बारे में जानकारी ले सकेगा। इससे पर्यटकों को सुविधा होगी। इस अवसर पर आशीष डोभाल आदि मौजूद रहे। (संसू)