चोरों में मंदिर से चुराए छत्र और घंटियां
देवप्रयाग: ब्लॉक मुख्यालय ¨हडोलाखाल स्थित प्राचीन नृ¨सह देव मंदिर से चोरी ने बड़ी संख्या में पीतल की
देवप्रयाग: ब्लॉक मुख्यालय ¨हडोलाखाल स्थित प्राचीन नृ¨सह देव मंदिर से चोरी ने बड़ी संख्या में पीतल की घंटिया और चांदी के छत्र चुरा लिए। यही नहीं उन्होंने मंदिर परिसर का निर्माणाधीन पुश्ता भी तोड़ डाला। मंदिर समिति ने स संबंध में थाना ¨हडोलाखाल में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
¨हडोलाखाल के प्राचीन नृ¨सह देव मंदिर में चोरों ने 28 मार्च को रात में चोरी की। मंदिर समिति अध्यक्ष मोरचंद ने बताया कि उन्हें गुरुवार सुबह मंदिर के ताले टूटे मिले। चोरों द्वारा यहां चांदी के 20 छत्र 40 पीतल की घंटियां, ताबें की गागर आदि उड़ा ले गए। यही नही उन्होंने यहां का पुश्ता भी तोड़ डाला व कटर मशीन भी ले उड़े। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में यहां रोष है। लोगों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी डीएम बलूनी के अनुसार चोरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। (संसू)