गैरसैंण में प्रदेश प्रधान संगठन का चुनाव 26 को
उत्तराखंड प्रधान संगठन का चुनाव 26 जुलाई को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। चुनाव की रूपरेखा के लिए नई टिहरी में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
नई टिहरी, जेएनएन। उत्तराखंड प्रधान संगठन का चुनाव 26 जुलाई को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। चुनाव की रूपरेखा के लिए नई टिहरी में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
गुरुवार को नई टिहरी में प्रधान संगठन के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधान संगठन उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष प्रताप रावत ने बताया कि 24 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान संगठन चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसके बाद 26 जुलाई को सुबह दस बजे गैरसैंण में प्रदेश संगठन कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पंचायत एक्ट लागू करवाने के लिए संगठन के पदाधिकारी रणनीति बना रहे हैं।
पंचायत एक्ट लागू होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को उसका लाभ मिलने से पंचायतें मजबूत होंगी। पहाड़ के हितों की बात करने वाले प्रधान संगठन ने चुनाव के लिए भी पहाड़ी राजधानी गैरसैंण को चुना है। संगठन के संरक्षक मनोहर आर्य ने बताया कि प्रधान संगठन और पंचायतों को मजबूत करने के लिए लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पंचायत मजबूत होने से ही प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इसे लेकर पूर्व में भी उनकी ओर से कई बार सरकार के सामने मांगे उठा चुके हैं। बैठक में ऊधम¨सहनगर के जिलाध्यक्ष भाष्कर संभल, भुवन एटानी, धीरेंद्र गैलाकोटी, रविंद्र राणा, बृजपाल ¨सह, महेश नौटियाल, हिमांशु भाटिया, महेश गड़िया, गणेश एंठाणी आदि मौजूद रहे।