Move to Jagran APP

टिहरी में सहकारी बैंक भर्ती फिर विवादों में, आवेदकों को नहीं मिले प्रवेश पत्र; लगाए ये गंभीर आरोप

बादशाहीथौल के बंगाचली मैदान में जिला सहकारी बैंक की भर्ती प्रक्रिया चल रही है लेकिन कई युवाओं का आरोप है कि उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। वह तो किसी तरह उनके परिचितों ने उन्हें भर्ती के बारे में बताया जिसके बाद वह भर्ती स्थल पर पहुंचे।

By Edited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 12:24 PM (IST)
टिहरी में सहकारी बैंक भर्ती फिर विवादों में, आवेदकों को नहीं मिले प्रवेश पत्र।

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। जिला सहकारी बैंक भर्ती में फिर से विवादों का साया पड़ गया है। बादशाहीथौल के बंगाचली मैदान में जिला सहकारी बैंक की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कई युवाओं का आरोप है कि उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। वह तो किसी तरह उनके परिचितों ने उन्हें भर्ती के बारे में बताया, जिसके बाद वह भर्ती स्थल पर पहुंचे। वहीं कुछ युवाओं ने दौड़ में भी गलत तरीके से नंबर देने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

जिला सहकारी बैंक भर्ती में फिर से विवादों का साया पड़ गया है। भर्ती में पहुंचे अधिकतर युवाओं का कहना था कि उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया गया है। वह तो भर्ती की खबर सुनकर ही यहां पर पहुंचे हैं। काफी देर तक सूची में नाम खोजने के बाद ही भर्ती में शामिल हो पाए हैं। चकराता से आए प्रीतम ¨सह ने बताया कि सहकारी बैंक भर्ती में भारी अव्यवस्थाएं हैं। कई बच्चों को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया है।

यह बेरोजगार युवकों के साथ बहुत बड़ा मजाक है। किसी भी भर्ती के लिए सबसे पहले प्रवेश पत्र जारी होता है, लेकिन उन्हें भी प्रवेश पत्र नहीं मिला है। दौड़ में भी मनमाने तरीके से नंबर दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ¨सह धामी को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। प्रतापनगर से आए संदीप ने बताया कि उन्हें प्रवेश पत्र नहीं मिला। उनके साथ के लड़कों ने उन्हें भर्ती के बारे में बताया।

उन्हें काफी देर तक सूची में नाम खोजना पड़ा, जिसके बाद वह भर्ती में बैठे। कई लोग ऐसे होंगे, जिन्हें जानकारी ही नहीं होगी, तो वह कैसे भर्ती में शामिल होंगे। इस संबंध में डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया है। कुछ को प्रवेश पत्र नहीं मिले होंगे, लेकिन बिना प्रवेश पत्र के भी भर्ती में युवाओं को शामिल किया जा रहा है। भर्ती में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जा रही है। अगर कोई अभ्यथी छूट जाएगा, तो उसे 23 दिसंबर को फिर से भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.