Move to Jagran APP

कांग्रेसियों का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण टीम, गढ़वाल: शुक्रवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन क

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jun 2022 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2022 11:13 PM (IST)
कांग्रेसियों का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेसियों का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण टीम, गढ़वाल: शुक्रवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध व द्वेष भावना से कांग्रेस नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा

loksabha election banner

पौड़ी: कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर तक रैली निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य पार्टी नेताओं पर केंद्र सरकार ईडी व अन्य माध्यमो से उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है वह दुर्भाग्य पूर्ण है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व एमलएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख को नवल किशोर, नगर अध्यक्ष सेवादल युद्धवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम रावत, गोदांबरी रावत, कमला रावत, जिपं सदस्य कुलदीप रावत, मनमोहन सिंह, नितिन बिष्ट, आशीष नेगी, उमाचरण बड़थ्वाल शामिल रहे।

कोटद्वार : जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने रैली निकाली। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, अमितराज सिंह, बलवीर सिंह रावत, रूपेंद्र सिंह नेगी, राजा आर्य, राजेंद्र गुसाई, केएस चौहान, गूड्डू चौहान, जितेंद्र भाटिया, आलम सिंह रावत, अनिल रावत, बीडी नवानी, नीलम रावत, विमला रावत, प्रीति सिंह मौजूद थे।

नई टिहरी: शुक्रवार को नई टिहरी डीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, शांति प्रसाद भट्ट, मुर्तजा बेग, साब सिंह सजवाण, नवीन सेमवाल, महावीर उनियाल, जयवीर सिंह रावत शामिल रहे।

गोपेश्वर : कांग्रेस पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने जिला मुख्यालय तिराहे पर सरकार पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत हरिकृष्ण भट्ट, अरविद नेगी, आनंद सिंह पंवार, मनीष नेगी, तेजवीर कंडेरी, उषा रावत, गोविद सजवाण, विलेश्वरी देवी, मंजू देवी, किशोरी लाल, दर्शन विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.