Move to Jagran APP

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: हिमालयन ग्रामीण विकास संस्था के तत्वावधान में उत्तराखंड सेवा निधि के सहयो

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 04:59 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर  बनने पर दिया जोर
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: हिमालयन ग्रामीण विकास संस्था के तत्वावधान में उत्तराखंड सेवा निधि के सहयोग से वार्षिक महिला सम्मेलन में महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक जानकारियां देने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।

loksabha election banner

ऊखीमठ ब्लॉक के किमाणा में आयोजित महिला सम्मेलन का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला परिषद की अध्यक्ष अनुराधा पांडेय ने कहा कि महिलाएं पहाड़ की रीढ़ है। जिसका हर स्तर पर सम्मान होना चाहिए। संस्था के सचिव डॉ. कैलाश पुष्पाण ने बताया कि संस्था की ओर से ग्राम स्तर पर महिला सशक्तिकरण, सिलाई बुनाई, स्वरोजगार के लिए होम स्टे योजना, खाद्य प्रसंस्करण जूस व अचार का प्रशिक्षण, बच्चों के लिए शिक्षण केन्द्र व कम्प्यूटर शिक्षा, पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में किमाणा ममंद की अध्यक्ष यशोदा देवी ने जंगली जानवरों के फसलों को पहुंचा रहे नुकसान के बारे में बात रखी। महिला मंगल दल डुंगर ने रामी बौराणी नाटक का सुन्दर मंचन कर दर्शकों को गदगद कर दिया। पठाली की ममंद अध्यक्ष गोदाम्बरी देवी ने युवाओं में बढ़ते शराब की प्रवृत्ति पर दुख व्यक्त किया। ममंद हुडडू ने पहाड़ी गीत के माध्यम से महिलाओं की दिनचर्या, ममंद किमाणा ने लोक नृत्य के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति, ममंद सारी की राजेश्वरी देवी ने जागर के माध्यम से वन परियों का चित्रण किया। इस अवसर पर जिपंस रीना देवी, प्रधान पठाली गुडडी देवी, क्षेपंस पठाली विजयलक्ष्मी, प्रर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, मनोरमा देवी, योगी नेगी, वीरेन्द्र सिंह समेत सैकडों महिलाएं उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.