Move to Jagran APP

रुद्रप्रयाग में गुलदार से भिड़ी महिला, दरांती से वार कर बचाई जान; पढ़ि‍ए पूरी खबर

घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया लेकिन महिला ने गुलदार का डटकर मुकाबला किया। महिला ने दरांती से गुलदार पर कई वार किए जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। इस हमले में महिला घायल हो गयी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM (IST)
एक महिला पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया, लेकिन महिला ने गुलदार का डटकर मुकाबला किया।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया, लेकिन महिला ने गुलदार का डटकर मुकाबला किया। महिला ने दरांती से गुलदार पर कई वार किए, जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

शुक्रवार को देर शाम अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम झटगढ़ की मंजू देवी घास लेने चमराड़ा गांव के जंगल में गई थी। यहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से गुलदार पर हमला किया। गुलदार व महिला के बीच लगभग दस मिनट तक संघर्ष चलता रहा, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भागा। घायल महिला जंगल से वापस अपने अकेले ही पैदल चलकर घर पहुंची। ग्रामीणों ने महिला को बाद में अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल मंजू देवी ने बताया कि गुलदार काफी खूंखार था। उसके अचानक उस पर पीछे से हमला किया, जब तक वह कुछ समझ पाती वह अपने पंजों व दांतों से शरीर पर जख्म कर चुका था।

भालू के हमले में महिला घायल

प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्राम डाबरी निवासी एक महिला भालू के हमले में घायल हो गई। ग्राम डाबरी वल्ली निवासी 28 वर्षीय रामिला देवी चारा-पत्ती लेने जंगल गई थी। जहां उस पर भालू ने हमला कर दिया। रामिला देवी के साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल रामिला देवी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ.राशि कुकरेती ने बताया कि महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। बताया कि भालू के हमले में रामिला देवी के जांघ पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास एक भालू दो बच्चों के साथ लगातार नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें:-टिहरी : गोली लगने से हिंसक हुआ था गुलदार, शरीर में मिले छर्रे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.