Move to Jagran APP

यूकेडी ने खोला भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा-कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा ख

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 06:15 PM (IST)
यूकेडी ने खोला भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा
यूकेडी ने खोला भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा-कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उक्रांद के गांव बचाओ, राज्य बचाओ अभियान को राज्यभर में समर्थन मिल रहा है। दल का दूसरे चरण का अभियान न्याय पंचायत से ग्राम पंचायत स्तर पर चलेगा।

loksabha election banner

उक्रांद के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र चमोली ने बताया कि गत दो माह से गांव बचाओ, प्रदेश बचाओ अभियान मैदानी क्षेत्र के जिलों में संचालित हो रहा था। प्रथम चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंडों तक यह अभियान चल रहा है। दूसरे चरण में यात्रा प्रदेश के न्याय पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक जाएगी। कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड की राजनीतिक दशा व दिशा को देखते हुए उक्रांद ने यह अभियान शुरू किया है। कहा कि राज्य बनने के 18 वर्षों में प्रदेश में गांव के गांव पलायन के चलते खाली हो रहे हैं। प्रदेश में पहली बार किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। रोजगार के नाम पर शिक्षित बेरोजगार सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार भू माफिया, खनन तथा शराब माफिया के इशारों पर कार्य करने का आरोप भी लगाया है। प्रदेश की स्थायी राजधानी आज तक घोषित नहीं हो सकी है। इन तमाम ¨बदुओं को लेकर उक्रांद गांव-गांव तक पहुंचाकर जनता से सीधे संवाद कर रहा है। यूकेडी राष्ट्रीय दलों की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव बचाओ, राज्य बचाओ अभियान चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.