भाजपा और कांग्रेस हैं सत्ता भोगी: उक्रांद
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: गैरसैंण में बजट सत्र में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण में कहीं भी स्थाय
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: गैरसैंण में बजट सत्र में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण में कहीं भी स्थायी राजधानी को लेकर जिक्र न होने पर उक्रांद ने सरकार की मंसा को पहाड़ विरोधी बताया। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों पर मात्र सत्ता भोगने का आरोप भी लगाया है।
उत्तराखंड के केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि सरकार गैरसैंण में बजट सत्र लाकर मात्र जनता के साथ धोखा कर रही है। राज्यपाल के अभिभाषण से सरकार की पहाड़ विरोधी मानसिकता साफ झलकती है। राज्य की स्थायी राजधानी को लेकर राज्यपाल के अभिभाषण में कोई जिक्र न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। गत मंगलवार को राजधानी को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं का गैरसैंण में उमड़ा जन सैलाब सरकार को चेताने के लिए काफी है। उक्रांद अब 20 वर्षों से चली आ रही नौटंकी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जब तक राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण नहीं होती, तब तक उक्रांद गैरसैंण को लेकर आंदोलन जारी रखेगा। कहा कि कांग्रेस का 10 वर्ष का कार्यकाल पहाड़ की जनभावनाओं के खिलाफ रहा है। राजधानी को लेकर भाजपा का रवैया भी सही नहीं है। उन्होंने बजट सत्र के घेराव के दौरान प्रशासन की ओर से उक्रांद कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की घोर ¨नदा की। गैरसैंण को मिनी सचिवालय देने की बात कहकर भाजपा जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।