Move to Jagran APP

राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा का हुआ निधन

राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा का आज सुबह निधन हो गया। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मुंबई से उत्तराखंड लौटे और आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 08:20 AM (IST)
राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा का हुआ निधन
राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा का हुआ निधन।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा का आज सुबह निधन हो गया। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मुंबई से उत्तराखंड लौटे और आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। सौम्य, सरल व इमानदार छवि के श्री राणा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। देहरादून के जौलीग्रांट में स्थित हिमालयन अस्‍पताल में आज तड़के उनका निधन हो गया। वह कोरोना के साथ ही हार्ट अटैक के बाद अस्‍पताल में भर्ती हुए थे।

loksabha election banner

निधन पर जताया शोक

मुक्तिधाम समाज सेवा समिति, साहित्यांचल, वरिष्ठ नागरिक संगठन, गढ़वाल सभा, व्यापार मंडल व गढ़वाल सर्वोदय मंडल की संयुक्त वर्चुअल बैठक में पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रेमलाल भट्ट के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में डॉ.भट्ट को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ.भट्ट ने अपने सेवाकाल में जहां कोटद्वार महाविद्यालय के विकास को कई कार्य किए। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उनके साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी याद किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य विनोद चंद्र कुकरेती, श्रीकृष्ण ङ्क्षसघानिया, दीनानाथ भाटिया, लाजपतराय भाटिया सहित अन्य शामिल रहे। 

प्राचार्य डा. सुनील बत्रा की माता का निधन

एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा की माता सरोजनी बत्रा का सोमवार को निधन हो गया। कनखल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। टाट वाले बाबा की समाधि सेविका रही सरोजना बत्रा को डाक्टरनी माता जी के नाम से भी जाना जाता था। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर शोक जताया है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा सहित परिवार के पांच सदस्य पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि उनकी मां सरोजना बत्रा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

यह भी पढ़ें-कोरोना से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह का अस्पताल में हुआ निधन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.