Move to Jagran APP

पौधारोपण से किया सेवा सप्ताह का आरंभ

भाजपा ने जिला मुख्यालय के साथ ही मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आरंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 05:09 AM (IST)
पौधारोपण से किया सेवा सप्ताह का आरंभ
पौधारोपण से किया सेवा सप्ताह का आरंभ

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : भाजपा ने जिला मुख्यालय के साथ ही मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आरंभ किया। पहले दिन 70 शक्ति केंद्रों व बूथों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही बाबा केदार से मोदी की लंबी उम्र की कामना भी की गई।

loksabha election banner

सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के नेतृत्व में जिले के रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विधान सभाओं में कार्यकत्र्ताओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिले के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर संयोजक, सह संयोजक व मंडल अध्यक्षों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रुद्रप्रयाग नगर व ग्रामीण, तिलवाड़ा सुमाड़ी, जखोली, अगस्त्यमुनि नगर व ग्रामीण, तल्लानागपुर, सतेराखाल, ऊखीमठ नगर व गुप्तकाशी, सिद्धसौड़ मंडलों के शक्ति केंद्रों व बूथों पर भी पीएम मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के अवसर पर पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के साथ ही जिला प्रभारी अनिल शाही, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कार्यक्रम संयोजक महावीर पंवार, सह संयोजक ओम प्रकाश बहुगुणा, वेद प्रकाश जमलोकी, पूर्व जिलाध्यक्ष बाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवान, सुरेन्द्र रावत, गंभीर बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.