Move to Jagran APP

सारी गांव में 60 वर्षो बाद हो रही श्रीमद्भागवत कथा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ घाटी के सारी गांव में 60 वर्षों बाद श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:18 PM (IST)
सारी गांव में 60 वर्षो बाद हो  रही श्रीमद्भागवत कथा
सारी गांव में 60 वर्षो बाद हो रही श्रीमद्भागवत कथा

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : तुंगनाथ घाटी के सारी गांव में 60 वर्षों बाद श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ हो गया है शुभारंभ पर ग्रंथ और व्यास आगमन की भव्य शोभा यात्रा निकालकर हनुमान ध्वज की स्थापना की गई। लंबे समय बाद हो रहे धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

loksabha election banner

सारी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन आचार्य भूपेंद्र मैठाणी, अजय मैठाणी, प्रियधर मैठाणी, मुकेश मैठाणी, अतुल मैठाणी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्राहमणों ने गणेश पूजा, पंचपूजा, भद्र पूजा, व्यास पूजा, रुद्री पाठ समेत कई नित्य पूजाएं संपन्न की। साथ ही समस्त देवी देवताओं का आवहन भी किया। कथा वाचक व्यास लंबोधर प्रसाद मैठाणी ने कहा कि पित्रों की मुक्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य काम-क्रोध लोभ-मोह अहंकार त्याग कर कथा का श्रवण करता है। वह मनुष्य सांसारिक सुखों का भोग कर मोक्ष को प्राप्त होता है। 60 वर्षो बाद हो रहे धार्मिक कार्यक्रम का लेकर प्रवासी लोग भी अपने गांव पहुंच रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तन, मन व धन से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। कथा का समापन 19 नवंबर को होगा। इस अवसर पर प्रधान घनश्याम लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसबीर ¨सह नेगी, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष दिलवर ¨सह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा देवी, पूर्व प्रधान विक्रम ¨सह नेगी, सरपंच भगत ¨सह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, मुरली ¨सह नेगी, अशोक भट्ट आदि ग्रामीण लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.