अब दो स्थानीय लोग हुए कोरोना पॉजिटिव
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। यह दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग दोनों की कांटेक्ट ट्रेसिग में जुटा है।
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। यह दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग दोनों की कांटेक्ट ट्रेसिग में जुटा है। जबकि, दोनों को आइसोलेशन में रख दिया गया है। एक कर्मचारी की पत्नी को भी आइसोलेशन में रखा गया है।
बुधवार को जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिलते ही अब संख्या 48 हो गई है। इस बार दोनों पॉजिटिव स्थानीय व्यक्ति हैं। जबकि अभी तक ज्यादातर मामले प्रवासियों में ही सामने आए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके झा ने बताया कि दोनों की कांटेक्ट ट्रेसिग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 48 केस में 32 लोग रिकवर हो गए हैं। जबकि, महज 16 केस ही एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अभी लगातार प्रवासी बाहरी प्रदेशों से लौट रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। प्रशासन के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए है। साथ ही कोटेश्वर में पॉजिटिव और संदिग्धों की जांच जारी है। जिला चिकित्सालय में भी ड्यूटी देने वाले विभिन्न कर्मचारियों के सैम्पल लिए जा रहे हैं।