Move to Jagran APP

छात्राओं ने सरकारी क्रियाकलापों की जानकारी ली

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार को लंच विद लाडली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को सरकारी क्रियाकलापों की जानकारी देकर उन्हें भोजन कराया गया। प्रत्येक विद्यालय से 15-15 छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:11 PM (IST)
छात्राओं ने सरकारी क्रियाकलापों की जानकारी ली
छात्राओं ने सरकारी क्रियाकलापों की जानकारी ली

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार को लंच विद लाडली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को सरकारी क्रियाकलापों की जानकारी देकर उन्हें भोजन कराया गया। प्रत्येक विद्यालय से 15-15 छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

loksabha election banner

डीएम के निर्देश पर जिले में प्रत्येक शनिवार को सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए लंच विद लाडली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राइंका चोपता की छात्राओं ने जिला कार्यालय, राइंका सेमा भरदार की छात्राओं ने आर्मी, राइंका तिलकनगर ने पुलिस कार्यालय, राइंका चोपड़ा ने जज कोर्ट और विद्या मंदिर सुमाड़ी की छात्राओं को विकास भवन कार्यालय में सरकारी योजनाओं एवं महिलाओं के अधिकारों को समझाया गया। इसके बाद सभी छात्रों को लंच कराया गया। इस दौरान छात्राओं को सरकारी सेवाओं और बेहतर भविष्य की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने बताया कि वह पहली बार जिला कार्यालय आई हैं। कुछ छात्राओं ने बताया कि वह डीएम बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अपने आवास में छात्राओं के साथ भोजन भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जनपद स्तरीय अधिकारियों से मिलाकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। अपर जिलधिकारी अरविद पांडेय ने छात्राओं को जिला मजिस्ट्रेट की न्यायिक व प्रशासनिक शक्तियों के बारे में बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन लाल ने छात्राओं को जिला कार्यालय के समस्त पटल कार्यों की भी जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.