केदारनाथ पैदल मार्ग पर छानी कैंप तक हटाई बर्फ
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। 150 से अधिक मजदूर कड़ा
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। 150 से अधिक मजदूर कड़ाके की ठंड में भी बर्फ हटा रहे हैं। छानी कैंप तक बर्फ हटा दी गई है, अब चार किमी पैदल मार्ग से बर्फ हटाई जानी शेष है। 15 अप्रैल तक गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारू होने की उम्मीद है।
29 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है। वुड स्टोन कंपनी के मजदूरों ने रास्ते की बर्फ हटाते हुए छानी कैंप तक आवाजाही सुचारू कर दी गई है। हालांकि कई बार मौसम खराब होने व बर्फबारी होने से बर्फ हटाने के कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते फरवरी के अंतिम सप्ताह से केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ हटाने का काम शुरू किया था, जो मार्च के शुरुआत में बर्फबारी अधिक होने के कारण सभी मजदूर वापस गौरीकुंड लौट आए थे, लेकिन फिर मौसम ठीक होने के बाद बर्फ हटाने का कार्य फिर से शुरू किया गया है। गौरीकुंड से रामबाड़ा तक जिला आपदा प्रबंधन की लोनिवि शाखा द्वारा छह किमी तक आवाजाही सुचारू की गई थी।
भीमबली से केदारनाथ तक वुडस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें लिनचोली से आगे छानी कैंप तक बर्फ हटा दी गई है। यहां से केदारनाथ मात्र चार किमी दूर है। 12 किमी पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारू हो गई है। वुडस्टोन के करीब 150 मजदूरों द्वारा बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।
वुड स्टोन के प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी जाएगी।